आठ स्नातक और तीन डिप्लोमा पाठ्यक्रम शामिल, रेडियोलॉजी, डायलिसिस, ऑप्टोमेट्री और फिजिशियन एसोसिएट जैसे क्षेत्रों में बना सकेंगे करियर
रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सहायक एवं स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं से जुड़े 11 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनमें आठ स्नातक और तीन डिप्लोमा पाठ्यक्रम शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को चिकित्सा क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने और स्वास्थ्य सेवाओं में करियर बनाने का अवसर मिलेगा।
इन पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों को रोगों की जांच, उपचार में चिकित्सकीय सहयोग, नेत्र परीक्षण, चिकित्सा उपकरणों के संचालन और स्वास्थ्य संबंधी सूचनाओं के प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी पाठ्यक्रम राष्ट्रीय संबद्ध एवं स्वास्थ्य सेवा व्यवसाय आयोग (हृष्ट्र॥क्क) के निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित किए जाएंगे।
स्नातक स्तर पर आठ पाठ्यक्रम उपलब्ध
स्नातक स्तर पर विद्यार्थियों के लिए चिकित्सक सहायक (फिजिशियन एसोसिएट), स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन, चिकित्सा रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग तकनीक, एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर प्रौद्योगिकी, रेडिएशन थेरेपी तकनीक, डायलिसिस थेरेपी तकनीक, ऑप्टोमेट्री और चिकित्सीय प्रयोगशाला विज्ञान के पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं।
छठी मैया की भक्ति में सराबोर हुआ चिरमिरी, डोमनहिल घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
डिप्लोमा के तीन पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश
डिप्लोमा स्तर पर एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर तकनीक, डायलिसिस तकनीक और चिकित्सीय प्रयोगशाला तकनीक के पाठ्यक्रम शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों के जरिए विद्यार्थी अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में तकनीकी एवं सहायक स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी दक्षताएं हासिल कर सकेंगे।
चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक ने इच्छुक अभ्यर्थियों से पाठ्यक्रमवार पात्रता, अध्ययन अवधि और प्रवेश संबंधी अन्य जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.cgdme.in जाने की अपील की है। विभाग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि प्रवेश से संबंधित प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक शासकीय अधिसूचना पर ही भरोसा करें।
