नगदी रकम एवं मोबाईल फोन लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार

Follow Us

रायपुर। प्रार्थी यश तिवारी ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 19.10.25 को महादेवघाट मंदिर से वापस जा रहा था कि महादेवघाट तिराहा के पास उमेश उर्फ चाटी एवं भोज साहू प्रार्थी से शराब पीने हेतु पैसे की मांग किये प्रार्थी द्वारा पैसा देने से मना करने पर दोनों प्रार्थी को अश्लील गाली गलौच करते हुये हाथ झापड़ से मारपीट कर मोबाईल फोन एवं नगदी रकम को लूट कर फरार हो गये थे, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 486/25 धारा 296, 351(3), 309(6), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पूर्व में घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। चूंकि आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे, अतः आरोपियों के संबंध में मुखबिर लगाए जाने के साथ ही अन्य माध्यमों से उनकी सतत पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को आरोपी भोज कुमार साहू उर्फ छोटू की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। उक्त सूचना के आधार पर एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुए भोज कुमार साहू उर्फ छोटू को पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट की *मोबाइल फोन* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। प्रकरण में संलिप्त एक आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी –
भोज कुमार साहू उर्फ छोटू पिता स्व. महेन्द्र साहू उम्र 19 साल निवासी ग्राम अछोला थाना तुरगांव जिला महासमंुद। हाल पता – शीतला मंदिर के पीछे किराये का मकान चंगोराभाठा थाना डी डी नगर रायपुर।