अमृतसर। पिछले ही कल आप के 2 विधायकों ने पार्टी छोड़ी थी, वहीं अब खबर है कि अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधानसभा स्पीकर को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि मैंने राजनीति से ‘माई-बाप कल्चर’ को खत्म किया और जनता को ही अपना प्रेरणा स्रोत मानकर काम किया।
बता दें कि, कुंवर विजय प्रताप और आम आदमी पार्टी के बीच मतभेद 2022 में विधायक बनने के बाद ही शुरू हो गए थे। वह बेअदबी और बहबल कलां गोलीकांड के मामलों में न्याय की मांग उठा रहे थे और अपनी ही सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल कर रहे थे।
इससे पहले जनवरी 2023 में उन्होंने विधानसभा की सरकारी आश्वासन कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया। जून 2025 में आम आदमी पार्टी ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 5 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया था।
