कांकेर । शहर के बायपास रोड स्थित गढ़पिछवाड़ी चौक के पास सोमवार सुबह करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, जहां युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। दुर्घटना की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतक के शरीर पर गंभीर चोटें थीं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक युवक शुभम यदु (31 वर्ष ) पूर्व नायब तह नरेश यदु मांझा पारा कांकेर के पुत्र थे ।
इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने वाहन चालक का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी है।
