चारामा। कांकेर जिले की चारामा थाना पुलिस एवं जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सार्वजनिक स्थान पर कथित रूप से जुआ खेल रहे 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 31,510 रुपये नगद, दो कार, तीन मोटरसाइकिल, नौ मोबाइल फोन, ताश के 52 पत्ते और एक चटाई सहित कुल 5,96,510 रुपये मूल्य का मशरूका जब्त किया गया।
पुलिस के मुताबिक,
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सायबर) दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस का कहना है कि,
19 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीएचसी चारामा के समीप बने शेड में कुछ लोग ताश के 52 पत्तों से रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना चारामा एवं जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और 12 लोगों को हिरासत में लिया। इस मामले में अपराध क्रमांक 157/2026 दर्ज करते हुए छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
मामले में पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
शिवदत्त निषाद (31 वर्ष), पिता जयसिंह निषाद, निवासी शाहवाड़ा, चौकी हल्बा, थाना नरहरपुर।
देवेन्द्र कुमार सेन (30 वर्ष), पिता नंद कुमार सेन, निवासी शाहवाड़ा, चौकी हल्बा, थाना नरहरपुर।
खेमलाल गजेन्द्र (59 वर्ष), पिता स्वर्गीय चमरूराम, निवासी अरौद, चौकी हल्बा, थाना नरहरपुर।
विरेन्द्र मेश्राम (40 वर्ष), पिता पंचम मेश्राम, निवासी शाहवाड़ा, चौकी हल्बा, थाना नरहरपुर।
देवप्रसाद उईके (52 वर्ष), पिता रामभरोस उईके, निवासी पलेवा, चौकी हल्बा, थाना नरहरपुर।
इन्द्रजीत रामटेके (35 वर्ष), पिता करण लाल रामटेके, निवासी शाहवाड़ा, चौकी हल्बा, थाना नरहरपुर।
ईश्वर नेताम (35 वर्ष), पिता लीलाराम नेताम, निवासी एकता नगर, ढेलकाबोड़, थाना कांकेर।
प्रकाश सिन्हा (32 वर्ष), पिता निर्मल सिन्हा, निवासी रुद्री, जिला धमतरी।
डी.के. बंछोर (36 वर्ष), पिता चंदन बंछोर, निवासी वार्ड क्रमांक 10, चारामा, थाना चारामा।
गोविन्द जुर्री (40 वर्ष), पिता रामेश्वर जुर्री, निवासी अलबेलापारा, थाना कांकेर।
महेन्द्र निषाद (35 वर्ष), पिता अर्जुन निषाद, निवासी अकलाडोंगरी, जिला धमतरी।
अरुण मण्डावी (36 वर्ष), पिता विशालराम मण्डावी, निवासी शाहवाड़ा, चौकी हल्बा, थाना नरहरपुर।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपों की पुष्टि न्यायालय में विचारण एवं विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी।
इस कार्रवाई में थाना चारामा के निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, उप निरीक्षक सागर निषाद, आरक्षक तरुण सिन्हा एवं फगनू के साथ जिला क्राइम स्क्वाड के निरीक्षक यशवंत श्याम, उप निरीक्षक भकेश पटेल, प्रधान आरक्षक सचिन सोरी तथा आरक्षक रामरतन निषाद एवं जितेंद्र नाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

