भाटापारा ।सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस पर स्थानीय सिख समाज के द्वारा प्रभात फेरी प्रति दिननिकाली जा रही है जो की सुबह 5:00 से गुरु सिंह सभा से भजन कीर्तन करते हुए वापस 7:00 बजे गुरु सिंह सभा पहुंचती है। प्रभात फेरी का सिख धर्म के अतिरिक्त अन्य वर्ग के लोग भी पुष्प वर्षा कर स्वागत करते हैं।
सिख समाज के अध्यक्ष मन महेंद्र सिंह चावला ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रविवार को गुरु नानक जयंती पर नगर कीर्तन जुलूस शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो की दोपहर 2:00 बजे गुरु सिंह सभा से निकलकर झूलेलाल मंदिर,बस स्टैंड रोड सदर बाजार फव्वारा चौक, स्टेशन रोड , हटरीबाजार ,होते हुए वापस शाम 7:00 बजे गुरु सिंह सभा पहुंचेगी। चावला ने समस्त धर्म प्रेमियों से उक्त शोभा यात्रा में शामिल होने की अपील की है।
कोयलीबेड़ा में धान खरीदी अटकने की खबर तथ्यहीन, 243 शून्य रकबा वाले किसानों के सुधार का कार्य जारी
