लाल चौक से शुरू हुई पदयात्रा, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना

Follow Us

नशामुक्त समाज के संकल्प के साथ सातवें दिन भी जारी रहा पुरन्दर मिश्रा का जनजागरण अभियान

रायपुर। नशामुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित नशामुक्ति जनजागरण पदयात्रा गुरुवार को सातवें दिन भी पूरे उत्साह, उमंग और जनसहभागिता के साथ जारी रही। पदयात्रा में बच्चे, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, भाजपा कार्यकर्ता एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होकर नशामुक्त समाज के संकल्प को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

लाल चौक से शुरू हुआ सातवें दिन का कारवां
सातवें दिन पदयात्रा की शुरुआत सरदार वल्लभभाई पटेल चौक (लाल चौक) से हुई। यहां विधायक पुरन्दर मिश्रा ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को नमन किया।

इसके पश्चात पदयात्रा आगे बढ़ी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी फिरतू राम वर्मा जी की प्रतिमा पर भी मिश्रा ने माल्यार्पण कर उनके योगदान को नमन किया। इस दौरान जोन अध्यक्ष साधना प्रमोद साहू जी द्वारा विधायक पुरन्दर मिश्रा का आत्मीय स्वागत किया गया।

मंदिरों में पूजा-अर्चना कर जनकल्याण की कामना
पदयात्रा आगे बढ़ते हुए रामजानकी मंदिर पहुंची। यहां विधायक पुरन्दर मिश्रा ने रामजानकी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इसके बाद पदयात्रा जय हिन्द चौक पहुंची, जहां रायपुर जिला मंत्री अर्चना हुकरे जी द्वारा विधायक पुरन्दर मिश्रा का भव्य स्वागत किया गया। जय हिन्द चौक स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में विधायक मिश्रा ने दर्शन कर पुष्प अर्पित किए और श्रीफल चढ़ाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

जनता के बीच पहुंचकर सुनी समस्याएं, योजनाओं की दी जानकारी
नशामुक्ति जनजागरण पदयात्रा केवल नशे के विरुद्ध जागरूकता का अभियान नहीं, बल्कि जनसेवा और जनसंवाद का भी प्रभावी माध्यम बन रही है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विधायक पुरन्दर मिश्रा स्वयं पैदल चलकर लगातार आम नागरिकों के बीच पहुंच रहे हैं और उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों से सीधे रूबरू हो रहे हैं।

इस दौरान वे केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचा रहे हैं, ताकि पात्र हितग्राही योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

“नशामुक्त समाज का निर्माण पूरे समाज का सामूहिक संकल्प”
विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक संकल्प है। बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखना, उन्हें सकारात्मक दिशा देना तथा स्वस्थ, संस्कारवान और सशक्त समाज का निर्माण करना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत जनसहभागिता है। जब समाज का प्रत्येक वर्ग नशे के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएगा, तभी नशामुक्त समाज के संकल्प को मजबूत आधार मिलेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का आह्वान किया।

बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी
सातवें दिन की पदयात्रा में भी समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक, महिलाओं तथा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक पदयात्रा में सहभागिता निभाई।

कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का लगातार मिल रहा सहयोग यह दर्शाता है कि राजधानी रायपुर में नशामुक्त समाज के संकल्प को लेकर जनजागरण की भावना निरंतर मजबूत हो रही है। नशे के खिलाफ जन-जन का संकल्प, स्वस्थ समाज की ओर बढ़ता कदम—इसी संदेश के साथ नशामुक्ति जनजागरण पदयात्रा का कारवां निरंतर आगे बढ़ रहा है।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा जी, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान जी, भाजपा प्रदेश मंत्री जयंती भाई पटेल जी, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक पांडे जी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवदत्त साहू जी, जिला मंत्री अर्चना हुकरे जी, जोन 3 अध्यक्ष साधना प्रमोद साहू जी, मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति जी, एमआईसी सदस्य महेंद्र खोडियार जी, संतोष साहू जी, अवतार सिंह बागल जी, पार्षद कैलाश बेहरा जी, खगपति सोनी जी, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज जगत जी, जिला सह कार्यालय मंत्री मीना सेन जी, मधु चंद्राकर जी, उमा रात्रे जी, अनुराग साहू जी, महेश बघेल जी, माधुरी बघेल जी, राधे दुर्गा जी, प्रीतम महानंद जी, सुजीत छबड़ा जी एवं ज्ञानचंद चौधरी जी सहित बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।