22 साल की महिला 33 साल बड़े प्रेमी के साथ फरार, निकला गांव का प्रधान

Follow Us

झांसी। मऊरानीपुर क्षेत्र से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां 22 साल की महिला अपने 33 साल बड़े प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला के प्रेमी का नाम गांव के प्रधान के रूप में सामने आया है। महिला के पति ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। उन्होंने बताया कि पत्नी घर से करीब 2 लाख 40 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात लेकर गई। पति का कहना है कि उसकी शादी वर्ष 2024 में हुई थी और शुरुआत में सब सामान्य था, लेकिन धीरे-धीरे रिश्ते में दरार पड़ गई। आरोप है कि गांव के प्रधान का उनके घर आना-जाना बढ़ गया और इसी दौरान प्रधान और पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। पति ने कई बार विरोध किया, लेकिन उनकी बात को नजरअंदाज किया गया।

29 अप्रैल की शाम, पति की गैरमौजूदगी में पत्नी और प्रधान घर से फरार हो गए। मोहल्ले के कुछ लोगों ने दोनों को साथ जाते हुए देखा। पति ने न्याय की मांग की है और मामले में जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है। मऊरानीपुर थाना प्रभारी ने कहा कि पीड़ित की शिकायत दर्ज की गई है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।