पीएम मोदी ने झारखंड सड़क हादसे पर जताया दुख 

Follow Us

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के रामगढ़ जिले में सड़क हादसे में मारे गए 13 लोगों की मौत पर दुख जताया है और पीड़ितों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये और घायल व्यक्ति के लिए 50,000 रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की।

राष्ट्र धर्म एवं राजनीतिक कर्म का औचित्य- डॉ. मानिक विश्वकर्मा

इस हादसे में मरने वालों में पांच पुरुष, चार महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं, जो एक ही परिवार के थे। इस हादसे में एक व्यक्ति भी घायल हो गया है। मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए एक संदेश में कहा कि वह रामगढ़ में हुए दुखद हादसे के बारे में जानकर दुखी हैं। उन्होंने कहा, “दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं दुखी परिवारों के साथ हैं। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो -दो लाख रुपये की मदद दी जाएगी। घायल को पचास हजार रुपये की सहायता दी जाएगी । घायल व्यक्ति के जल्द ठीक होने की कामना है।”

देखे आज का अपना राशिफल, जाने शुभ अंक और रंग…

यह हादसा शनिवार देर रात करीब दो बजे रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर पैंकी गांव के पास हुआ। रामगढ़ जिले के कुजू पुलिस स्टेशन में 14 लोगों को ले जा रही एक स्कॉर्पियो ने अपने आगे चल रहे एक भारी वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर में वाहन में सवार 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वालों में पांच पुरुष, चार महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं, जो एक ही परिवार के थे। पीड़ित बिहार के नालंदा जिले के जंघारो गांव के रहने वाले थे और रामगढ़ के राजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा करने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घायल व्यक्ति को रामगढ़ सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

आज है मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, जानें शुभ और अशुभ काल का समय…