नवोदय चयन परीक्षा में 1759 बच्चों ने आजमाई किस्मत,6 केंद्रों में हुई परीक्षा

Follow Us

दंतेवाड़ाा। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय बारसूर में अगले सत्र में कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए शनिवार को चयन परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें कुल

कुल 1759 बच्चे शामिल हुए। इस परीक्षा के लिए पंजीकृत बच्चों में से 261 अनुपस्थित रहे। उपस्थिति का प्रतिशत 87.1 रहा। इस परीक्षा के लिए कुल 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें दंतेवाड़ा नगर में स्वामी आत्मानंद हिंदी व इंग्लिश मीडियम स्कूल, गीदम में शासकीय कन्या हायर सेकेंड्री और कन्या शिक्षा परिसर जावंगा, कटेकल्याण में मुख्यमंत्री डीएवी स्कूल परचेली, कुआकोंडा में शासकीय कन्या उमावि कुआकोंडा शामिल थे। परीक्षा सुबह 11.30 से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित हुई।

शिक्षा विभाग के सहयोग से यह परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई। इसके लिए नवोदय विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षा विभाग और पुलिस – प्रशासन के प्रति आभार ज्ञापित किया। पहली बार नवंबर महीने में यह परीक्षा ली गई। इसके पहले हर साल जनवरी – फरवरी महीने में इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन होता था।