नई दिल्ली/वडोदरा। गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वडोदरा में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। ATS ने यह ऑपरेशन जरोद बस स्टैंड के पास चलाया। तलाशी के दौरान संदिग्ध के कब्जे से एक AK-47 राइफल और करीब 23 राउंड कारतूस बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार संदिग्ध मूल रूप से असम का रहने वाला है और वहां से वडोदरा पहुंचा था।
उसकी गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी के पास AK-47 कहां से आई और उसे हथियार किसने मुहैया कराया था। ATS ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच का मुख्य फोकस हथियारों की सप्लाई के स्रोत, आरोपी के संपर्कों और जैश-ए-मोहम्मद से उसके कथित संबंधों का पता लगाना है। मामले में आगे की जांच जारी है।
