हैदराबाद। तेलंगाना में हैदराबाद के खैरताबाद स्थित ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के क्षेत्रीय कार्यालय में शुक्रवार को भीषण आग लग गई, जिसमें कथित तौर पर कई ज़रूरी दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। आग कार्यालय की दूसरी मंज़िल पर चेक विभाग में लगी। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है।
खैरताबाद के जीएचएमसी क्षेत्रीय कार्यालय में लगी आग, दस्तावेज जलकर हुए खाक
