छुट्टी लेकर घर वापिस आने कि बात कहकर आरक्षक हुआ गुमशुदा!

Follow Us

कांकेर। ग्राम बाबूसाल्हेटोला निवासी प्रार्थीया प्रेमबत्ती शोरी ने पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा को ज्ञापन सौपकर कहा कि मेरे पति मेहतरराम शोरी सशस्त्र बल बी कंपनी 6 वी वाहिनी रायगढ़ मे आरक्षक पद पर कार्यरत है व पद स्थापना वंजलवाही सुरक्षा कैंप सुकमा में है! जो कि मेहत्तर राम शोरी ने 03-10-2025 को अपनी पत्नी को कॉल कर बताया कि मै छुट्टी लेकर घर आ रहा हु परंतु देर रात तक पत्नी अपने पति का इंतजार करती रही पर पति घर नहीं पहुंचा! तभी पत्नी प्रेमबती शोरी ने अपने पति मेहतर राम शोरी को मोबाइल पर कॉल किया पर मोबाइल नंबर बंद आ रहा था! तो पत्नी ने सोचा कि छुट्टी रद्द हो गया होगा या फिर ड्यूटी पर होंगे करके सोच बना लिया!

तत्पश्चात ड्यूटी पर वापस नहीं आने हेतु कार्यवाही के लिए नोटिस घर ग्राम बाबूसाल्हेटोला पंहुचा! तब पत्नी प्रेमबत्ती को पता चला कि मेरे पति महेत्तर राम शोरी 04-10-2025 को ही छुट्टी लेकर घर के लिए निकल गए थे लेकिन वह घर नहीं पंहुचा! इसके बाद पत्नी वंजलवाही कैंप सुकमा जाकर जानकारी ली पर कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुआ तो थाना गोलापल्ली सुकमा पर गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज करवाई लेकिन अब तक पति का पता नहीं चला है! जिसे देखते हुए पत्नी प्रेमबत्ती व परिजन ने पुलिस अधीक्षक कांकेर को ज्ञापन सौपकर अपनी गुहार लगाई है!