महाविद्यालय में नंदी फाउंडेशन द्वारा एम्पलाईेबिलिटी स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन

Follow Us

भाटापारा। शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भाटापारा में रसायन शास्त्र विभाग में व आइक्यूएसी के सहयोग से छात्राओं हेतु नंदी फाउंडेशन द्वारा एम्पलाईबिलिटी स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन दिनांक 16 11.2026 से 21 11.26 तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर ए आर सी जेम्स मैडम एवं आइक्यूएसी समन्वयक डॉ शशि किरण कुजूर के सहयोग द्वारा संपन्न किया गया। कार्यक्रम को संपादित करने का कार्य नंदी फाउंडेशन की ओर से अभिषेक विश्वकर्मा एवं रसायन विभाग के विभाग अध्यक्ष संदीप गुप्ता के द्वारा कियागया।

अमेरिका मालवाहक जहाजों पर हुए साइबर हमलों में ईरान की संभावित भूमिका की कर रहा हैं जांच

कार्यक्रम में मंच का संचालन करते हुए भौतिक शास्त्र विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ विकास गुलहरे ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी और समस्त छात्र-छात्राओं को उद्बोधित करते हुए अपने कौशल विकास को बढ़ाने के संबंध में बात कही। इसके पश्चात उन्होंने प्राचार्य महोदय को मंच पर आशीर्वचन देने आमंत्रित किया प्राचार्य महोदय ने समस्त छात्राओं को और अपनी कलाओं में निपुण रहने की बात कही और साथ ही विषय और भाषा के ज्ञान से संबंधित तथ्य के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी कहा कि अपने व्यक्तित्व को आप कैसे सुदृढ़ बना सकते हैं इस पर हमें स्वयं पर कार्य करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के समन्वयक अभिषेक विश्वकर्मा द्वारा समस्त छात्र-छात्राओं को एम्पलाईेबिलिटी से संबंधित स्किल बढ़ाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

पीएम मोदी ने कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की दी बधाई 

अच्छा दिवस के कार्यक्रम में उन्होंने समस्त छात्राओं को अपने कौशल को किस तरह से निखारा जा सकता है इस बारे में हम कैसे अपने गतिविधियों में सुधार कर सकते हैं और एक सक्षम व्यक्तित्व का निर्माण कर सकते हैं इस बारे में शिक्षा प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम का आभार रसायन शास्त्र के विभाग के विभाग अध्यक्ष संदीप गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर वाणिज्य संकाय के प्राध्यापक  मनीष सरवैया,  गुप्तेश्वर साहू वाणिज्य संकाय के विभाग अध्यक्ष डॉ अशोक वर्मा साथ ही रसायन शास्त्र विभाग के अतिथि प्राध्यापक राजू बरेठ, तरुण नायक, महेश्वर यादव व लैब टेक्नीशियन यतेंद्र साहू एवं महाविद्यालय रसायन विभाग की एमएससी की छात्राएं उपस्थिति रही।