देव दिवाली 2026 आज: दीपों से जगमगाएंगे घाट, इन संदेशों से दें शुभकामनाएं

Follow Us

Dev Diwali 2026 Today: आज शुभ संयोग में देव दिवाली का पावन पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक असुर का वध कर देवताओं को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी। इसी उपलक्ष्य में हर साल कार्तिक पूर्णिमा को देव दिवाली मनाई जाती है। इसे देवताओं की दिवाली भी कहा जाता है। इस दिन दीपदान, पूजा-पाठ और दान का विशेष महत्व होता है। इसके प्रभाव से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। इस दौरान सभी एक-दूसरे को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में आप भी इन खास संदेशों के जरिए अपनों को देव दिवाली की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

गंगा के घाटों जैसा पावन हो आपका हर दिन,
खुशियों के दीपों से महके आपका हर आंगन।
देवताओं की कृपा बरसे सदा आप पर,
मुबारक हो आपको देव दीपावली का यह पावन क्षण।

देखे आज का अपना राशिफल, जाने शुभ अंक और रंग…

अंधेरों से कह दो अब उनकी हार हुई है,
भक्ति और रोशनी की फिर जीत हुई है।
सजा दो हर चौखट को उम्मीद के दीपों से,
आज देव दीपावली की सौगात आई है।

चांद को चांदनी मुबारक,सूरज को रोशनी मुबारक,
आपको और आपके पूरे परिवार को देव दिवाली मुबारक।

आज करें दीप दान
भगवान को करें प्रणाम
देव दिवाली आपके जीवन में खुशहाली लाए
देव दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रकाश और खुशियों का महापर्व देव दीपावली
आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आए।
देव दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।

आज है कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि, जानें शुभ और अशुभ काल का समय…