अमेरिका मालवाहक जहाजों पर हुए साइबर हमलों में ईरान की संभावित भूमिका की कर रहा हैं जांच

Follow Us

वॉशिंगटन। अमेरिका तेल , तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) , रसायन और अन्य सामग्री ले जाने वाले लगभग 50 मालवाहक जहाजों पर हुए साइबर हमलों में ईरान की संभावित भूमिका की जांच कर रहा हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका तेल टैंकरों पर हुए दर्जनों साइबर हमलों में ईरान के संभावित शामिल होने की जांच कर रहा है।

पीएम मोदी ने कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की दी बधाई 

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार तेल, एलपीजी , रसायनिक उत्पाद और दूसरे विस्फोटक सामान ले जाने वाले 50 जहाजों को कथित तौर पर निशाना बनाया गया है। सूत्रों ने अखबार को बताया कि कुछ जहाजों को बम रखे होने की चेतावनी मिली थी, जबकि दूसरे मामलों में चालक दल के सदस्यों को पता नहीं था कि उन पर हमला हुआ है।

प्रकाश पर्व आज: अपनों को भेजें गुरु नानक जयंती की खास बधाइयां