जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में मध्यप्रदेश से अवैध रूप से लाई जा रही शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है। आबकारी विभाग ने छोटे कड़मा में कार्रवाई करते हुए 140 पेटी विदेशी शराब, तीन वाहन और अन्य सामग्री जब्त की है। इस कार्रवाई ने इलाके में सक्रिय शराब तस्करी के नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विभाग के अनुसार, जब्त शराब में गोवा ब्रांड की 7,010 बोतलें शामिल हैं। इसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख 96 हजार रुपये बताई गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शराब मध्यप्रदेश से लाकर बस्तर में खपाने की तैयारी थी। हालांकि, इस खेप के कई चेक पोस्ट और थानों से गुजरकर छोटे कड़मा तक पहुंचने को लेकर निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
धान खरीदी की कलेक्टर ने की समीक्षा,राइस मिलर्स और बिचौलियों पर कड़ी निगरानी के निर्देश
मामले में 18 वर्षीय प्रवीण बघेल और दो नाबालिगों को पकड़ा गया है, जबकि मुख्य आरोपी सुनील सेठिया फरार बताया जा रहा है। आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। कार्रवाई में विवेचक अंकित सिंह राठौर सहित आबकारी विभाग के कर्मचारियों की भूमिका रही। अब जांच में यह पता लगाना अहम होगा कि तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं तथा सीमा पर निगरानी के बावजूद शराब की खेप बस्तर तक कैसे पहुंची।
कीव क्षेत्र में आवासीय इमारत पर हमले में 11 लोगों की मौत : यूक्रेन
