स्वच्छता की ओर कदम: वार्डों में सुचारू हुआ डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर के नगर पालिक निगम जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल द्वारा नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग को नगर निगम मुख्यालय स्वच्छ भारत मिशन और नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर वार्डो में अनुबंधित एजेंसी रामकी कम्पनी के माध्यम से घरों में डोर टु डोर कचरा कलेक्शन कार्य करवाने प्राप्त 3 ईवी वाहनों को जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा एवं सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में वार्डों में कार्य करने रवाना किया. वहीं नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल ने सभी नागरिकों से अपने घरों का कचरा प्रतिदिन सफाई मित्र को सफाई वाहन में देने और रायपुर को स्वच्छ और सुन्दर शहर बनाने सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग की ओर से की है.