नई दिल्ली। लाइफस्टाइल और खान-पान की गड़बड़ी ने दुनियाभर में कई तरह की बीमारियों के खतरे को काफी बढ़ा दिया है। लोगों की दिल की सेहत पर भी इसका सीधा असर देखा जा रहा है। लिहाजा कम उम्र के लोग, यहां तक कि 20 से भी कम उम्र वालों में हार्ट की समस्याएं काफी बढ़ गई हैं। दिल हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो लगातार खून को पंप करके रीर के सभी हिस्सों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाता है।
लेकिन लाइफस्टाइल, गलत खान-पान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण इस जरूरी अंग की सेहत बिगड़ती जा रही है। अक्सर हम सभी अपनी रोजमर्रा की कुछ आदतों को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि लंबे समय तक ये आदतें ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकती हैं। कहीं आपकी आदते भी तो दिल के लिए खतरा नहीं बढ़ा रही हैं?
समुद्र किनारे से मंदिरों तक का सफर, IRCTC कराएगा दक्षिण भारत की शानदार सैर
दिल की बीमारियों का जोखिम:
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दिल की बीमारी सिर्फ बुजुर्गों की दिक्कत नहीं रह गई है। युवाओं में भी जोखिम बढ़ाने वाले कई कारण देखे जा रहे हैं। ऐसे में अपनी दिनचर्या की गलतियों को पहचानना और समय रहते सुधार करना दिल को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए खान-पान को ठीक रखने के साथ धूम्रपान और तनाव पर भी गंभीरता से ध्यान देते रहना जरूरी है। आइए जान लेते हैं कि हार्ट को हेल्दी रखने के लिए किन आदतों में सुधार जरूरी है।
दिल को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये आदतें:
- मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि हार्ट को जिन चीजों से सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है, उनमें तुरंत सुधार जरूरी है।
- जरूरत से ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। लंबे समय तक हाई बीपी रहने से दिल पर दबाव बढ़ता है और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ सकता है।
- शारीरिक गतिविधि की कमी वजन बढ़ने, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल की समस्या का जोखिम बढ़ा सकती है। ये सभी दिल की बीमारी के प्रमुख जोखिम कारक हैं।
- ज्यादा तला हुआ खाना, ट्रांस फैट, प्रोसेस्ड फूड और अधिक शुगर वाली चीजें वजन और कोलेस्ट्रॉल को प्रभावित कर सकती हैं।
- नींद पूरी न होने से ब्लड प्रेशर, मेटाबॉलिज्म और शरीर के तनाव संबंधी तंत्र पर असर पड़ सकता है।
- सिगरेट रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाती है और हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ाती है।
- लगातार तनाव भी ब्लड प्रेशर और अस्वस्थ जीवनशैली की आदतों को बढ़ावा दे सकता है।
विदेशी निवेश को बढ़ावा देने की तैयारी, ऑफशोर फंड्स के लिए नियम आसान करेगा सेबी
दिल को स्वस्थ कैसे रखें?:
दिल को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना शारीरिक गतिविधि करें, नमक और प्रोसेस्ड फूड कम खाएं। अगर आप धूम्रपान करते हैं तो ये आदत तुरंत छोड़ दें। रोज रात में पर्याप्त नींद लेना और ब्लड प्रेशर- शुगर की समय-समय पर जांच कराते रहना दिल की सेहत को ठीक रखने के लिए जरूरी है। इसके अलावा सबसे जरूरी बात अगर आपके सीने में दर्द, सांस फूलने या अचानक पसीना आने जैसे दिक्कतें हैं तो इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।


