26 नवंबर को होगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन, सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक करेंगे मुलाकात

Follow Us

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम 26 नवंबर, गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मुख्यमंत्री आम नागरिकों से सीधे मुलाकात करेंगे। जनदर्शन में लोग अपनी समस्याएं, मांगें और सुझाव मुख्यमंत्री के सामने रख सकेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नागरिकों की परेशानियों और मांगों को सुनेंगे। साथ ही, उनके त्वरित एवं उचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। जनदर्शन के माध्यम से आम लोगों को अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।