चारामा के मुड़धोवा गांव में मादा भालू का किसान पर हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Follow Us

कांकेर। कांकेर जिले में भालुओं के लगातार हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला चारामा तहसील के ग्राम मुड़धोवा का है, जहां खेत में खेती-किसानी का काम कर रहे एक किसान पर मादा भालू ने हमला कर दिया।

हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए कांकेर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

लगातार हो रहे भालुओं के हमलों से क्षेत्र के ग्रामीणों में भय और चिंता का माहौल है।