गांधीनगर। अंतरराष्ट्रीय वित्तीय बाजार में भारतीय शेयर बाजार की मजबूत पहचान एक बार फिर सामने आई है। गिफ्ट निफ्टी ने 18 नवंबर 2026 को 22.21 अरब अमेरिकी डॉलर का खुला कारोबार दर्ज कर अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। भारतीय मुद्रा में यह राशि करीब 2 लाख 7 हजार 330 करोड़ रुपये है। इस दौरान कुल 4 लाख 38 हजार 887 अनुबंध बकाया दर्ज किए गए। इसके साथ ही गिफ्ट निफ्टी ने 23 अक्टूबर 2026 को बने 21.84 अरब डॉलर के पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।
भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 44% बढ़ा, 32 अरब डॉलर के करीब पहुंचा
राष्ट्रीय शेयर बाजार के अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज पर गिफ्ट निफ्टी का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। 3 जुलाई 2023 को पूर्ण स्तर पर कारोबार शुरू होने के बाद से 18 नवंबर 2026 तक इसमें 8.07 करोड़ से अधिक अनुबंधों का कुल कारोबार दर्ज किया गया है। वहीं कुल कारोबार का मूल्य 3.73 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच गया है। एक्सचेंज ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए निवेशकों और बाजार से जुड़े सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया है। एक्सचेंज के अनुसार, निवेशकों के मजबूत समर्थन और भरोसे ने गिफ्ट निफ्टी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सफल कारोबार के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
देश में शादियों की धूम से बाजार में आएगी रौनक, 52 लाख विवाहों से 6 लाख करोड़ के कारोबार का अनुमान
