रिसदा में सड़क पर क्लिंकर गिट्टी गिराने वाले न्यू विस्टा लिमिटेड के 7 वाहनों पर कार्रवाई

Follow Us

o परिवहन उड़नदस्ता ने 8,200 रुपये की शास्ति वसूली, भविष्य में लापरवाही नहीं बरतने दी समझाइश

बलौदाबाजार/भाटापारा। ग्राम रिसदा में सड़क पर क्लिंकर गिट्टी गिरने की शिकायत पर परिवहन विभाग ने कार्रवाई की है। इस सम्बन्ध मे संपर्क केन्द्र मे मिली शिकायत पर कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये थे। न्यू विस्टा लिमिटेड कंपनी से निकलने वाले वाहनों से सड़क पर क्लिंकर गिट्टी गिरने की समस्या सामने आई थी।

छत्तीसगढ़ में 4 IAS अफसरों को पदोन्नति, दो बने ACS- दो प्रमुख सचिव

इससे सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी होने की आशंका जताई गई।प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए परिवहन उड़नदस्ता रायपुर द्वारा न्यू विस्टा लिमिटेड कंपनी के कुल 7 वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम एवं नियमों के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान संबंधित वाहनों से कुल 8,200 रुपये की शास्ति वसूल की गई। इसके साथ ही वाहन चालकों एवं संबंधित पक्ष को भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही नहीं करने तथा परिवहन नियमों का पालन सुनिश्चित करने की समझाइश दी गई।

भाटापारा से 7 किलोमीटर दूर ग्राम सेमरियाघाट में लगने वाले विशाल पुन्नी मेले में सुरक्षा के लिए जिपं सभापति ने एडिशनल एसपी को सौंपा ज्ञापन