टोक्यो। दक्षिण-पश्चिमी जापान के कुमामोटो प्रांत और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार तड़के भूकंप के मध्यम झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गयी। जापान की मौसम एजेंसी (जेएमए) ने हालांकि सुनामी का कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। एजेंसी के अनुसार, भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक तड़के लगभग 2:22 बजे आया, जिसका केंद्र प्रांत के अमाकुसा-अशिकिता क्षेत्र में जमीनी स्तर से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। एजेंसी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
जापान के भूकंपीय तीव्रता पैमाने (शून्य से सात) पर कुछ हिस्सों में यह ‘लोअर शिंडो पांच’ (पांचवां सर्वोच्च स्तर) दर्ज किया गया। कुमामोटो के मिनामाता शहर में लोअर पांच तीव्रता रिकॉर्ड हुई, जबकि कुमामोटो के यात्सुशिरो, पड़ोसी मियाजाकी प्रांत की राजधानी मियाजाकी शहर और कागोशिमा प्रांत के इजुमी शहर में तीव्रता चार (छठा सर्वोच्च स्तर) दर्ज की गई।
सीएम साय पर बघेल की टिप्पणी को भाजपा ने बताया अमर्यादित, सार्वजनिक माफी की मांग की
एजेंसी ने बताया कि मुख्य झटके के बाद एक या उससे अधिक कई झटके महसूस किये गये। इसके अलावा क्यूशू के साथ-साथ शिकोकू और होंशू के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप के बाद मिनामाता और कुमा के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के आदेश जारी किए गए हैं। इस दौरान हाकाता और कागोशिमा-चूओ स्टेशनों के बीच क्यूशू शिंकानसेन बुलेट ट्रेन की आठ सेवाएं निलंबित रहीं, जिससे लगभग 5,600 यात्री प्रभावित हुए।
