नकली सोने को असली बताकर ₹20,000 रकम की ठगी करने वाले 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार

Follow Us

● कच्चा सोना बेचने का झांसा देकर ग्रामीण युवक को बनाया गया था शिकार
● आरोपियों से ठगी की गई रकम में से ₹8,500 नगद तथा ठगी में प्रयुक्त नकली सोने का टुकड़ा जब्त

भाटापारा। ​पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में धोखाधड़ी, ठगी और इस प्रकार के अन्य आपराधिक कृत्यों में संलिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत नकली सोने का टुकड़ा थमाकर प्रार्थी से ₹20,000 की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धर दबोचा है।

​घटना का संक्षिप्त विवरण:- ​प्रार्थी उमेश कुमार वर्मा पिता द्वारिका प्रसाद, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम सिनोधा द्वारा दिनांक 17.11.2026 को थाना भाटापारा ग्रामीण रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रार्थी के अनुसार, दिनांक 16.11.2026 के दोपहर करीब 12:00 बजे गांव के राहुल यदु ने फोन कर बताया कि ग्राम गोरदी का पोषण गिरी गोस्वामी कच्चा सोना बेच रहा है। ​इसके बाद पोषण गिरी गोस्वामी ने प्रार्थी को फोन कर सोनबरसा के पास मिलने के लिए बुलाया और रात करीब 09:00 बजे तालाब के पास सोने जैसा दिखने वाला एक टुकड़ा दिखाकर उससे ₹20,000 नकद ले लिए। अगले दिन (17.11.2026 की सुबह) जब प्रार्थी ने धूप में अच्छी तरह देखा, तो पता चला कि वह टुकड़ा असली सोना नहीं है, बल्कि नकली है। जब प्रार्थी ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने पैसे लौटाने से इंकार कर दिया और धमकाकर चलता बना।

​पुलिस विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी:- ​प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्र. 729/2026, धारा 318(4),3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। ​मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित सुरागकशी शुरू की और नामजद आरोपी पोषण गिरी गोस्वामी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अन्य साथी मौसम महिलांगे के साथ मिलकर इस ठगी की पूरी योजना को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने ग्राम सोनबरसा से दूसरे आरोपी मौसम महिलांगे को भी धर दबोचा।

सरेंडर नक्सली परिवार की बेटी का पुलिस में भर्ती होने का सपना होगा साकार, कोड़ेकुर्सी पुलिस ने की मदद*

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर ठगी की गई रकम में से ₹8,500 नगद तथा ठगी में प्रयुक्त नकली सोने का टुकड़ा विधिवत जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को दिनांक 18.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। ​बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि इस प्रकार के प्रलोभनों और ठगी करने वाले गिरोहों से सतर्क रहें तथा किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की सूचना तुरंत दृष्टि हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर दें।

​गिरफ्तार आरोपी
1. पोषण गिरी गोस्वामी (पिता सुखित गिरी गोस्वामी, उम्र 23 वर्ष, निवासी- ग्राम गोरदी, थाना हथबंद
2. मौसम महिलांगे (पिता मनोज महिलांगे, उम्र 20 वर्ष, निवासी- मिशन परसाभदेर, थाना सिटी कोतवाली