● आरपियों के कब्जे से कुल ₹44,200 नगदी रकम जप्त
● छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर की गई कड़ी वैधानिक कार्रवाई
भाटापारा। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों, जुआ, सट्टा और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 18.11.2026 को क्षेत्र में दबिश देकर जुआ खेल रहे शातिर जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई का विवरण:- आज दिनांक 18.11.2026 को थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अर्जुनी में दैहान के पास कुछ लोग अवैध रूप से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। मौके से जुआ खेल रहे कुल 11 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल ₹44,200 (लीस हजार दो सौ रुपये) नगदी जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना भाटापारा ग्रामीण में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
आरोपियों का विवरण:
- भोला यदु (पिता सेवाराम, उम्र 40 वर्ष, निवासी- अर्जुनी, थाना भाटापारा ग्रामीण)
- टीकाराम रजक (पिता घासीराम, उम्र 58 वर्ष, निवासी- अर्जुनी, थाना भाटापारा ग्रामीण)
- अशोक साहू (पिता बहुरिक साहू, उम्र 49 वर्ष, निवासी- अर्जुनी, थाना भाटापारा ग्रामीण)
- राजेश यादव (पिता आशाराम यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी- अर्जुनी, थाना भाटापारा ग्रामीण)
- जितेन्द्र वर्मा (पिता धनीराम, उम्र 36 वर्ष, निवासी– मुढ़ीपार, थाना भाटापारा ग्रामीण)
- सहदेव रजक (पिता मंगरू, उम्र 32 वर्ष, निवासी- मुढ़ीपार, थाना भाटापारा ग्रामीण)
- लतेल काठले (पिता अधिन काठले, उम्र 64 वर्ष, निवासी- खैरताल, थाना भाटापारा ग्रामीण)
- बलदाऊ काठले (पिता नारद, उम्र 35 वर्ष, निवासी- खैरताल, थाना भाटापारा ग्रामीण)
- धनेश्वर सत्यम (पिता नारद, उम्र 36 वर्ष, निवासी- खैरताल, थाना भाटापारा ग्रामीण)
- संजय पटेल (पिता गोर्धन पटेल, उम्र 40 वर्ष, निवासी- टोनाटार, थाना भाटापारा ग्रामीण)
- राजेंद्र साहू (पिता दाऊलाल, उम्र 43 वर्ष, निवासी- अर्जुनी, थाना भाटापारा ग्रामीण)

