92 हज़ार का गांजा तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार

Follow Us

कांकेर। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु संचालित “उजियारा अभियान” के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना कोरर पुलिस एवं साइबर सेल कांकेर की संयुक्त टीम को 16 नवंबर 2026 को कापसी–मरकाटोला मार्ग पर एक व्यक्ति द्वारा गांजा मादक पदार्थ का अवैध परिवहन किए जाने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर संदेही लल्लूराम सोनवानी, पिता स्व. विशंभर सोनवानी, उम्र 55 वर्ष, निवासी मरकाटोला नाकापारा, थाना कोरर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.600 किलोग्राम गांजा मादक पदार्थ, एक मोबाइल फोन तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 AE 3013 बरामद की गई।आरोपी के विरुद्ध धारा 20(बी)(ii)(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा पहुंचे सुहेला,मुख्यमंत्री कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

गिरफ्तार आरोपी:
1. लल्लूराम सोनवानी, पिता स्व. विशंभर सोनवानी, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम मरकाटोला नाकापारा, थाना कोरर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)।

जब्त सामग्री का विवरण:
1. गांजा मादक पदार्थ 1.600 किलोग्राम – अनुमानित कीमत ₹22,400।
2. हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 AE 3013 – अनुमानित कीमत ₹60,000।
3. एक मोबाइल फोन – अनुमानित कीमत ₹10,000।
कुल जब्त मशरूका की अनुमानित कीमत ₹92,400।

सर्वाइकल कैंसर से बचाव में मददगार हैं ये दो टेस्ट, हर महिला के लिए जरूरी है जानना

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
थाना प्रभारी कोरर निरीक्षक नरेन्द्र कुमार मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक छत्रपाल सिंह साहू, सहायक उप निरीक्षक उमेश वर्मा, आरक्षक विनोद साहू, ईश्वर कावड़े, तिलक मेश्राम तथा साइबर सेल में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक पुरुषोत्तम कत्लम एवं टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।