भाटापारा। छत्तीसगढ़ के लोक संस्कृति की अमूल्य धरोहर राउत नाचा जो कि दीपोत्सव पर्व के बाद यादव भाइयों द्वारा राऊत नाचा उमंग उत्साह से मनाया जाता है। इसी परंपरा के अनुरूप सप्तमी में राऊत नाच महोत्सव समिति भाटापारा द्वारा 35वां वर्ष भव्य आयोजन स्थानीय रामलीला मैदान पुराना गंज मंडी परिसर में 16 नवम्बर को किया गया। इसमें अंचल के यादव नर्तक दल व अखाड़ा पार्टी शामिल हुए। भाटापारा में रावत नाच महोत्सव में यादव समाज के लोग अहीर नृत्य, अखाड़ा प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परमेश्वर यदु पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं अध्यकता दिनेश यदु पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमिटी ने की।
सडक दुर्घटना मे घायल 269 लोगों को मिली कैशलेस उपचार की सुविधा
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के आसंदी में परमेश्वर यदु ने कहा यह पारंपरिक नृत्य केवल मनोरंजन नहीं है बल्कि हमारी संस्कृति एकता व श्रम शील समाज की पहचान है मैं सभी कलाकारो व राऊत नाच महोत्सव समिति भाटापारा के सभी लोगों को शुभकामनाएं देता हूं जिन्होंने प्रतिवर्ष छत्तीसगढ़ी लोक कला संस्कृति के इस अमूल्य धरोहर राउत नाचा को लगातार 35 वर्ष से जीवंत बनाए रखा है इसीक्रम में अध्यक्षता कर रहे दिनेश यदु ने कहा कि यह पारंपरिक लोक यादव नृत्य हमारे छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर में से एक है यह पारंपरिक नृत्य यादव भाइयों के पहचान है जो दीपोत्सव के बाद एक पखवाड़े तक उमंग उत्साह चलने वाल उत्सव है अन्य अतिथियों वरिष्ठ साहित्यकार बीएस भारती ने अपने उदबोधन से उपस्थित यादव नर्तक दलों का उत्साह वर्धन किया ।
इस राऊत नाचा महोत्सव में प्रथम पुरस्कार ग्राम तुरमा, द्वितीय पुरस्कार ग्राम सिनोधा तृतीय पुरस्कार ग्राम बोरसी ब एवं रामसागर पारा एवं सभी नृतक दलों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। अखाड़ा दल को भी पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश यदु के द्वारा किया गया कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त आयोजन समिति के प्रमुख रमेश यदु पूर्व मंडी उपाध्यक्ष द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार बलदेव भारती, सलीम खान, स्वीकृत साहू,सुरेश यदु अधिवक्ता,संजीव तिवारी, भूपेश धर दीवान,भरत वर्मा नरेंद्र यदु पार्षद संतोष यादव सेवा दल, संतोष नेतराम यादव दुर्गेश यदु राजू यादव तिल्दाबांधा, अरविन्द यदु, रोशन यदु, मनोज यदु,धन्नू यादव, कैलाश यदु,डीके यादव,चंद्र कांत यदु, कमल नारायण यदु ,नंदू यदु,धनी राम यदु,शिव यदु, गोपाल यदु, राजेश यदु, पुशू यदु, संतोष यदु,मनोज यदु , शेष नारायण यदु, मदन ठाकुर, अजय यदु दिनेश यदु, अशोक यदु brc,नोहर यदु, रवि यदु, मोहित यदु, गुड्डू यदुगंगाधर यदु, दीपक यदु, भागीरथी यदु, भूरवा यदु सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के साथ नगर वासियों की उपस्थिति थी।
