रायपुर में पाकिस्तानी क्रिम पर छापा , 236 डिब्बे जब्त

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रतिबंध के बावजूद पाकिस्तानी गोरी क्रीम की बिक्री का मामला सामने आया है। गोल बाजार इलाके में ड्रग्स विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए कई दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान दुकानों से कुल 218 गोरी क्रीम और 18 चांदी क्रीम के डिब्बे जब्त किए गए। विभाग की इस कार्रवाई से इलाके के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, बाजार में प्रतिबंधित पाकिस्तानी क्रीम की बिक्री किए जाने की शिकायत मिलने के बाद ड्रग्स विभाग ने यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान टीम ने दुकानों में रखे उत्पादों की जांच की और बड़ी मात्रा में क्रीम जब्त की। अधिकारियों ने संबंधित उत्पादों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

हाथ में चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हुए सैंटनर

बताया जा रहा है कि इस तरह की क्रीम का इस्तेमाल त्वचा को गोरा करने के लिए किया जाता है, लेकिन इनमें मौजूद कुछ हानिकारक रासायनिक तत्व सेहत के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं। इनके इस्तेमाल से त्वचा को नुकसान पहुंचने के साथ शरीर के अन्य अंगों पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका रहती है। कुछ रसायन तंत्रिका तंत्र को भी प्रभावित कर सकते हैं। ड्रग्स विभाग की कार्रवाई के बाद अब यह जांच की जा रही है कि प्रतिबंधित क्रीम शहर में कहां से लाई जा रही थी और इसकी सप्लाई किन दुकानों तक हो रही थी।

भारत-जापान के बीच चौथी टू प्लस टू वार्ता, राजनाथ जाएंगे जापान