छत्तीसगढ़ में RI आज सामाजिक अवकाश पर, सरकारी कामकाज हो सकता है प्रभावित

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारियों के बाद अब राजस्व निरीक्षकों (RI) ने भी अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। प्रदेशभर के राजस्व निरीक्षक आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। अतिरिक्त कार्यभार और काम के बढ़ते दबाव से नाराज कर्मचारियों ने यह कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार, राजस्व निरीक्षक लंबे समय से विभाग में बढ़ती जिम्मेदारियों और काम के दबाव को लेकर अपनी नाराजगी जता रहे हैं। उनका कहना है कि लगातार अतिरिक्त काम सौंपे जाने से नियमित कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

रायपुर में पाकिस्तानी क्रिम पर छापा , 236 डिब्बे जब्त

सामूहिक अवकाश के दौरान राजस्व निरीक्षक अपनी मांगों को लेकर संबंधित अधिकारियों और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। इसके जरिए वे अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराते हुए समाधान की मांग करेंगे। राजस्व निरीक्षकों के एक साथ अवकाश पर रहने से प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में राजस्व से जुड़े कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। विशेष रूप से जमीन संबंधी मामलों, नामांतरण और अन्य राजस्व कार्यों के निपटारे में देरी हो सकती है। अब देखना होगा कि प्रशासन कर्मचारियों की मांगों पर क्या कदम उठाता है।

हाथ में चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हुए सैंटनर