नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 17 और 18 नवंबर को अमेरिका के दौरे पर रहेंगे जहां वह न्यूयॉर्क और शिकागो में विश्वविद्यालयों के छात्रों एवं शिक्षकों से बातचीत करेंगे। गांधी मंगलवार को न्यूयॉर्क में कोलंबिया विश्वविद्यालय के फैकल्टी हाउस में संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में लगभग 350 छात्र एवं शिक्षक शामिल होंगे। संवाद की शुरुआत के बाद प्रश्नोत्तर सत्र होगा। कांग्रेस नेता बुधवार को यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो के डेविड रुबेनस्टीन फोरम में प्रोफेसर पेप के साथ अपने विचारों का साझा करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 300 लोग शामिल होने का अनुमान है और इसके बाद प्रश्नोत्तर सत्र होगा।
