BREAKIMG: न्यू राजेंद्र नगर चौपाटी में लगी भीषण आग, आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित चौपाटी में रविवार दोपहर को लगी भीषण आग में आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक हो गईं। आगजनी के बीच सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है। कुल मिलाकर इस घटना से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

राजेंद्र नगर स्थित चौपाटी में आग लगने की घटना के पीछे कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां के जरिए दमकल कर्मी जुटे हुए हैं।

जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी ने बताया कि जैसे ही आग का पता चला पुलिस को बुलाया गया। आग 5 से 6 दुकानों में लगी है, जिसे बुझाने का काम फायर ब्रिगेड की टीम कर रही है। चौपाटी में अलग-अलग खाने की दुकान हैं, जिनमें आग लगी है। आगकी वजह से दुकानों में रखा माल जलकर पूरी तरीके से खाक हो गया है।