रायपुर। जनजातीय गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, अदम्य साहस और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए किए गए ऐतिहासिक संघर्ष का स्मरण किया गया। भगवान बिरसा मुंडा को जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और संघर्ष का प्रतीक बताते हुए उनके आदर्शों को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।
छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, दस जिलों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री से नीचे
