शासकीय जी.एन.ए. पी.जी. कॉलेज भाटापारा में ज्ञान प्रवाह मंच द्वारा बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Follow Us

भाटापारा। शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भाटापारा में ज्ञान प्रवाह मंच द्वारा बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. ए.आर.सी.जेम्स के मार्गदर्शन एवं उद्बोधन से हुआ। ज्ञान प्रवाह मंच द्वारा इस अवसर पर भाषण, कविता पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने बाल अधिकार, शिक्षा के महत्व एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस बार मंच पूरी तरह विद्यार्थियों के हवाले रहा। मंच संचालन प्रीति ठाकुर द्वारा किया गया। संचालन से लेकर कार्यक्रम की प्रस्तुति तक की संपूर्ण जिम्मेदारी विद्यार्थियों ने स्वयं संभाली।

चाकूबाजी में घायल युवक की रायपुर में मौत, कांकेर में मचा हड़कंप

विद्यार्थियों ने स्वेच्छा से कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बी.एस.सी. पंचम सेमेस्टर विद्यार्थी गिरीश यदु ने बालकों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा एवं वर्तमान परिस्थितियों में युवाओं के दायित्व जैसे विषयों पर विस्तृत रूप से अपने विचार रखे तथा आज का युवा ही कल का जिम्मेदार नागरिक है, इसलिए उसे अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए। किरण साहू ने बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भाषण दिए, डाॅली वर्मा ने गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति एवं मौलिक सोच की सभी ने सराहना की। उक्त कार्यक्रम में आयोजन प्रभारी रेखा कश्यप, आईक्यूएसी समन्वयक डाॅ. शशि किरण कुजूर व महाविद्यालयीन प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

पंचायत चुनाव के चौथे एवं अंतिम चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 71.71 प्रतिशत रहा मतदान