नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, संसद के वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों, लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह तथा राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी ने भी पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। पंडित जवाहरलाल नेहरू के इस चित्र का अनावरण पांच मई 1966 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में किया था। उस समय यह संसद भवन का केंद्रीय कक्ष था।
सोनिया, खरगे ने नेहरू को दी श्रद्धांजलि, राहुल बोले नेहरू का सपना आत्मविश्वास भरा प्रगतिशील भारत
