वाशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी के लोगन सर्कल इलाके में गुरुवार को हुई गोलीबारी की घटना में कम से कम पांच लोग घायल हो गए। जिनमे से एक की मौत की खबर सामने आई है।वाशिंगटन डीसी मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग (एमपीडी) ने यह जानकारी दी।
वहीं, डीसी काउंसिल की सदस्य ब्रुक पिंटो ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि गोलीबारी ‘विडा फिटनेस’ जिम के भीतर और बाहर हुई है, जिसमें कई लोगों को गोली लगी है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और स्थानीय निवासियों को घरों के भीतर रहने की सलाह दी गई है। स्थानीय पुलिस की सहायता के लिए नेशनल पार्क सर्विस, यूएस सीक्रेट सर्विस और अन्य संघीय एजेंसियों के कर्मी भी मौके पर तैनात किए गए हैं।

