चंड़ीगढ़। प्रदोश रंजन पॉल (208) रनों की पारी के बाद अजीत राम (सात विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत तमिलनाडु ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मुकाबले के चौथे दिन गुरुवार को चंड़ीगढ़ को पारी और 259 रनों से हरा दिया। प्रदोश रंजन पॉल को उनकी 208 रनों की शानदार पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला।
आज यहां चंड़ीगढ़ ने दूसरी पारी में सात विकेट पर 189 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में अजीत राम ने रोहित ढांडा (एक) को आउट कर चंड़ीगढ़ को आठवां झटका दिया। इसी ओवर में अजीत राम ने निखिल शर्मा (16) को पगबाधा आउट कर पवेलियन भेज दिया। 65वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अजीत राम ने जगजीत सिंह 15 रन को बोल्ड कर 218 रनों के स्कोर पर चंड़ीगढ़ की दूसरी पारी का अंत कर अपनी टीम को पारी और 259 रनों से जीत दिला दी। चंड़ीगढ़ के लिए अर्जुन आज़ाद ने सर्वाधिक 60 रन बनाये। कप्तान मनन वोहरा ने 59 रनों का योगदान दिया। तमिलनाडु की ओर से अजीत राम ने 48 रन देकर सात विकेट लिये। साई किशोर को दो विकेट मिले। पी सरवना कुमार ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
संक्षिप्त स्कोर: तमिलनाडु पहली पारी सात विकेट पर 571 रन पर पारी घोषित। चंड़ीगढ़ 94 रन पर सभी खिलाड़ी आउट।
ट्रस्टी मार्क डेनिस ने अमेरिका क्रिकेट के तीन स्वतंत्र निदेशक किये नियुक्त
