वाशिंगटन। यूरोपियन आयोग द्वारा यूक्रेन पर आयोजित विचार विमर्श के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ब्रसेल्स नहीं गया, बल्कि उसने ऑनलाइन शामिल होने का विकल्प चुना है। समाचार एजेंसी स्पूतनिक ने बुधवार को आयोग के एक अधिकारी का हवाला देते हुए कहा कि कल हुई बातचीत में प्रतिनिधिमंडल के बीच अलग-अलग विचार विमर्श हुए। इसके अलावा यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी पर चर्चा गुरुवार को नाटो मुख्यालय में एक अलग बैठक के लिए टाल दी गई। यूरोपियन आयोग का प्रतिनिधित्व आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के कैबिनेट प्रमुख ब्योर्न सीबर्ट ने किया। रिपोर्ट में कहा गया कि दूसरे प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व सुरक्षा सलाहकार ने किया। आयोग के मुख्यालय में हुई बातचीत में जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन , नाटो और विश्व बैंक के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।
Health News: काम की भागदौड़ में न करें मानसिक सेहत को नजरअंदाज, स्ट्रेस दूर करने के अपनाएं ये उपाय
रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रसेल्स में हुई बातचीत को असल में दो हिस्सों में बांटा गया था, जिसमें यूक्रेन की आर्थिक योजना पर यूरोपियन आयोग की देखरेख में चर्चा हुई, जबकि सुरक्षा गारंटी से जुड़े मुद्दों को नाटो मुख्यालय में एक अलग बातचीत के तौर पर रखा गया है। आज विचार विमर्श का दूसरा सत्र होगा, जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन , फ्रांस, जर्मनी और यूरोपियन आयोग के प्रतिनिधि शामिल होंगे। नाटो के सूत्रों ने बताया कि बातचीत सिर्फ़ तकनीकी स्तर पर होगी और इसका मकसद शीर्ष अधिकारियों के साथ होने वाली बाद की बैठक की योजना बनाना है।
शेयर बाजार में जोरदार तेजी: सेंसेक्स 1400 अंक चढ़ा, निफ्टी ने भी लगाई छलांग
रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रसेल्स में विचार विमर्श के दोनों सत्र अबू धाबी में रूस, अमेरिका और यूक्रेन के बीच एक त्रिपक्षीय बैठक से पहले होंगे। यूरोपियन आयोग के प्रतिनिधि इन बातचीत में हिस्सा नहीं लेंगे। त्रिपक्षीय बातचीत का अगला दौर 10-11 नवंबर को तय है। अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा कि दोनों देश सुरक्षा गारंटी, तनाव में कमी , मानवीय मुद्दों और शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में आगे के कदमों पर चर्चा करना चाहते हैं। क्रेमलिन ने पुष्टि की कि राष्ट्रपति के सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की के नेतृत्व में एक रूसी प्रतिनिधिमंडल बातचीत में हिस्सा लेगा।
