रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने एक दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान भारत मंडपम में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और एक्सपो 2026 में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने देश में नवीकरणीय ऊर्जा के बढ़ते महत्व और इस क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की भूमिका को रेखांकित किया।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- मुद्दाविहीन हो चुकी है पार्टी
देश को स्वच्छ और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय अभियान में छत्तीसगढ़ की भी महत्वपूर्ण भागीदारी है। साय ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विश्वास जताया कि नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार से देश के विकास को नई गति मिलेगी और छत्तीसगढ़ भी इस क्षेत्र में अपनी भूमिका और मजबूत करेगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात
