मुख्यमंत्री साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- मुद्दाविहीन हो चुकी है पार्टी

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नक्सलवाद के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अब मुद्दाविहीन हो गई है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने कार्यकाल में नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई नहीं लड़ी, उन्हें इस विषय पर सवाल उठाने या बयान देने का अधिकार नहीं है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से निपटने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति और ठोस कार्रवाई की जरूरत होती है। उन्होंने कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो लोग इस लड़ाई में मजबूती नहीं दिखा सके, उन्हें अब इस मुद्दे पर बात करने का नैतिक अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री के इस बयान से प्रदेश की राजनीति में नक्सलवाद को लेकर सियासी बहस तेज होने के आसार हैं। उनका यह बयान कांग्रेस की नीतियों और नक्सलवाद के खिलाफ उसके रुख पर सीधा राजनीतिक हमला माना जा रहा है।

हेनरी से टक्कर के बाद कॉन्वे पहले वनडे से बाहर