BREAKING: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में तबादले, 29 पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना

Follow Us

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के तहत निरीक्षक मनीष तिवारी को रक्षित केंद्र रायपुर से यातायात पुलिस कमिश्नरेट में अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा, कमिश्नरेट में 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है। इनमें उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कर्मचारी शामिल हैं। तबादला आदेश के तहत विभिन्न थानों, रक्षित केंद्र, महिला थाना, यातायात शाखा और पुलिस कंट्रोल रूम में कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, संबंधित थाना प्रभारियों और रक्षित निरीक्षक को रवानगी एवं आमद की सूचना तत्काल पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय भेजने को कहा गया है। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित स्थानों पर अपनी नई जिम्मेदारियां संभालनी होंगी।