ग्राम चिपरेल/सालेभाट में अवैध अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई, 34व्यक्तियों को जेल भेजा गया

Follow Us

कोंडागांव । वन मंडल केशकाल अंतर्गत वनभूमि पर अवैध अतिक्रमण, पेड़ों की कटाई तथा बेदखली की कार्रवाई के बाद भी पुन: अतिक्रमण का प्रयास करने वालों के विरुद्ध वन विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। वनभूमि एवं वन संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

दिनांक 28.10.2026 को वन मंडलाधिकारी केशकाल श्रीमती दिव्या गौतम के मार्गदर्शन
उपवनमंडलाधिकारी केशकाल श्रीमती सुषमा जे. नेताम के नेतृत्व में परिक्षेत्र केशकाल अंतर्गत उपपरिक्षेत्र दादरगढ़, परिसर हरवेल के कक्ष क्रमांक आर.एफ. 1112 में अतिक्रमणकरियो के विरुद्ध न्यायायलिन कार्रवाई की गई। ग्राम चिपरेल निवासी भरत पिता रामप्रसाद, जाति गोंड, के साथ अन्य 18 व्यक्ति तथा घसुराम पिता रामनाथ, जाति गोंड, के साथ अन्य 16 व्यक्ति, कुल 36व्यक्तियों 24 द्धद्गष्ह्ल के विरुद्ध पूर्व में बेदखली की कार्रवाई किए जाने के बावजूद पुन: पेड़ों की कटाई एवं वनभूमि पर अतिक्रमण का प्रयास करने के मामले में वन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। संबंधित व्यक्तियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत केंद्रीय जेल जगदलपुर भेजा गया।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वनभूमि पर अवैध कब्जा, पेड़ों की अवैध कटाई तथा बेदखली के बाद पुन: अतिक्रमण करने जैसे मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा। ऐसे कृत्यों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रचलित वन कानूनों एवं नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अन्य क्षेत्रों में भी अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई
वन मंडल केशकाल के विभिन्न परिक्षेत्रों में भी वनभूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए कार्रवाई की गई।
0 परिक्षेत्र बड़ेराजपुर: कक्ष क्रमांक आर.एफ. 1155, गोविंदपुर में 42 अतिक्रमणकारियों को बेदखल की कार्यवाही की जा रही है ।
0 ग्राम आमाडीही: कक्ष क्रमांक 1314 में 24 अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिवत कार्रवाई कर बेदखली हेतु विधिवत नोटिस        जारी की गई है ।
0 परिक्षेत्र बड़े डोंगर: ग्राम चनियागांव के कक्ष क्रमांक ओ-1406 में लगभग 4 हेक्टेयर वनभूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। इस               कार्रवाई में वन प्रबंधन समिति चनियागांव के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
0 ?परिक्षेत्र फरसगांव के ग्राम सोडमा कक्ष क्रमांक 1085 से 24 अतिक्रमकों को ?वनप्रबंधन समिति के सहयोग से बेदखल किया गया है ।

वन विभाग एवं वन प्रबंधन समितियों की संयुक्त भूमिका
ग्राम चिपरेल एवं आसपास के क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में परिक्षेत्र अधिकारी केशकाल श्री कृष्ण कुमार नेताम, वनक्षेत्रपाल दादरगढ़ श्री देवलाल नेताम, वनक्षेत्रपाल केशकाल श्री मनेश वर्मा, वनक्षेत्रपाल मारी श्री अनिल कोसरिया, वनपाल एवं परिक्षेत्र सहायक बहीगांव श्री सामाराम नेताम, वनपाल खालेमुरवेंड श्री बुद्धचंद मरकाम, वनरक्षक दादरगढ़ श्री चंद्रकिशोर नाग तथा वन प्रबंधन समिति सालेभाट एवं चिपरेल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वन विभाग द्वारा वन प्रबंधन समितियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से वन संरक्षण, अवैध कटाई पर नियंत्रण तथा वनभूमि को अतिक्रमणमुक्त रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

वनभूमि पर अतिक्रमण करने वालों के लिए स्पष्ट संदेश
वन मंडल केशकाल द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे वनभूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा, पेड़ों की कटाई अथवा अतिक्रमण का प्रयास न करें। वन संपदा एवं प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वनभूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कानून के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वन मंडल केशकाल का संदेश है कि वनभूमि की सुरक्षा, वन संपदा का संरक्षण एवं अतिक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। वन कानूनों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।