टोक्यो। स्लोवाकिया की मिया पोहांकोवा ने गुरुवार को पैन पैसिफिक ओपन के दूसरे दौर में मेजबान जापान की नाओमी ओसाका को हराकर टेनिस टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। आज यहां खेले गये राउंड ऑफ 16 मुकाबले में स्लोवाकिया की 18 वर्षीय वाइल्ड-कार्ड प्रविष्टि मिया पोहांकोवा ने पूर्व विश्व नंबर-1 नाओमी ओसाका को सीधे सेटों में हरा दिया। ओसाका को 2025 की जूनियर विंबलडन टेनिस चैंपियन मिया पोहांकोवा के हाथों 95 मिनट में 6-3, 7-5 से हार का सामना करना पड़ा। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच यह पहला मुकाबला था। चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन ओसाका चार साल में पहली बार टोक्यो में खेल रही थीं।
फर्ग्यूसन भारत के खिलाफ टी-20 से बाहर, हेनरी और जैमीसन वनडे के लिए तैयार
