राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस: महासमुंद के 5 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयनित

Follow Us

0 जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का सफल आयोजन, विजेताओं को मिले पुरस्कार एसडीएम आस्था बोरकर ने विजेताओं को किया पुरस्कृत, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

महासमुंद । राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य आयोजन 28 अक्टूबर को महासमुंद में संपन्न हुआ। इस विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5 होनहार बाल वैज्ञानिकों (टीमों) का चयन राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए किया गया है।
कार्यक्रम का शानदार शुभारंभ प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नंदकिशोर सिन्हा और जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर सहायक संचालक प्रकाश मांझी, जिला नोडल अधिकारी जगदीश सिन्हा, जिला अकादमिक समन्वयक सुबोध कुमार तिवारी सहित जिला विज्ञान परिषद के सदस्य व गणमान्य निर्णायक उपस्थित रहे।

सीनियर और जूनियर ग्रुप के ये रहे विजेता:
प्रतियोगिता में दो वर्गों (जूनियर और सीनियर) के तहत बाल वैज्ञानिकों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया, जिनमें से निम्नलिखित विजेताओं का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है:

जूनियर ग्रुप:
1. खुशी मिश्रा एवं सतीश टांडी – पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सिंघोड़ा, सरायपाली।
2. इशांत सिन्हा एवं तानिया चंद्राकर – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस), नयापारा।

सीनियर ग्रुप:
1. आदित्य प्रधान एवं संजू पटेल – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस), पतेवा।
2. मनीष साहू एवं रीत भोई – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तोरेसिंहा।
3. चिराग यदु एवं विलास चंद्राकर – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस), नयापारा।

समापन समारोह में मिला प्रोत्साहन:
कार्यक्रम के समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) महासमुंद आस्था बोरकर एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी महासमुंद भोपाल बंजारा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि आस्था बोरकर ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना की। इस दौरान कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया गया।

इन्होंने निभाई निर्णायक की भूमिका:
इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता को पारदर्शी और सफल बनाने में निर्णायकों की अहम भूमिका रही। निर्णायक मंडल में डॉ. स्वेतलाना नागल, श्रीमती वंदना यादव, विवेक वर्मा, अजय भोई, नंदकुमार चौधरी, निर्मल प्रधान, अक्षय साहू, अंकित चंद्राकर और खेमराज साहू शामिल रहे, जिन्होंने बाल वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट्स का बारीकी से मूल्यांकन किया।