नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को 51 नवविवाहित बेटियों को उनके पहले करवाचौथ के अवसर पर एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक और करवाचौथ किट प्रदान की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बेटियों को प्रथम करवाचौथ की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी, समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने बेटियों से आत्मीय संवाद किया और उनके परिवारों तथा वैवाहिक जीवन के अनुभवों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बेटियों को भरोसा दिलाया कि वह हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी हैं। उन्होंने कहा, “दिल्ली की हर बेटी की बड़ी बहन के रूप में मैं उसके साथ खड़ी हूं। किसी भी परेशानी में घबराएं नहीं, अपनी बात खुलकर बताएं। आप अकेली नहीं हैं, आपकी समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाएगा।”
ज्ञानेश के खिलाफ शुक्रवार को सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम करेगी कांग्रेस
उन्होंने बेटियों को आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने, अपनी पहचान बनाने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बेटियों का सुख, सम्मान और आत्मनिर्भरता सर्वोपरि है। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि उन्हें हर परिस्थिति में सम्मान, सुरक्षा और सहयोग का एहसास हो।
इन सभी बेटियों का विवाह लाडली फाउंडेशन की ओर से इस वर्ष मार्च में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में कराया गया था। सामूहिक विवाह के बाद प्रथम करवाचौथ पर प्रत्येक बेटी को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता और करवाचौथ किट प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य नवविवाहित बेटियों को आर्थिक संबल देने के साथ उनके जीवन के इस विशेष अवसर को यादगार बनाना है।
राजनाथ और हेगसेथ ने भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी की समीक्षा की
