बुनिया (कांगो)। कांगो में इबोला महामारी का प्रकोप अत्यंत भयावह रूप ले चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में इबोला के पुष्ट मामलों की संख्या 10,060 तक पहुंच गई है, जिनमें से लगभग आधे मरीजों की मौत हो चुकी है। सबसे तेजी से फैलने वाले इबोला संक्रमण के इस प्रकोप की घोषणा मई में की गई थी। यह दुर्लभ ‘बुंदीबुग्यो’ वायरस के कारण फैला है, जिसकी अब तक कोई स्वीकृत वैक्सीन या सटीक इलाज उपलब्ध नहीं है। यह संक्रमण कांगो के आठ प्रांतों के 66 स्वास्थ्य क्षेत्रों के अलावा केन्या और नाइजीरिया समेत पांच देशों तक फैल चुका है। महामारी से निपटने में स्वास्थ्यकर्मियों को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित इलाकों में सशस्त्र संघर्ष, खराब सड़कें, जन-जागरूकता की कमी और हिंसा सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है।
राहुल गांधी का ऐलान, CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा विपक्ष का विरोध; वोट चोरी का लगाया आरोप
