नोनी सशक्तिकरण योजना से निकिता की पढ़ाई को मिला सहारा, 20 हजार रुपये की सहायता

Follow Us

रायपुर । मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढऩे में मदद कर रही है। जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम धुरकोट निवासी निकिता कहरा को इस योजना के तहत 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिली है। इससे उन्हें अपनी पढ़ाई से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग मिल रहा है।

सीमित आर्थिक संसाधनों के बीच शिक्षा का खर्च उठाना श्रमिक परिवारों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में शासन से मिली सहायता राशि निकिता के लिए उपयोगी साबित हुई है। इससे उन्हें पढ़ाई जारी रखने और अपने भविष्य की बेहतर तैयारी करने में सहूलियत मिल रही है। श्रमिक परिवारों की बेटियों को आर्थिक संबल श्रम विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत पात्र पंजीकृत निर्माण श्रमिक परिवारों की बेटियों को 20 हजार रुपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना का उद्देश्य बेटियों को आर्थिक सहयोग देकर उनकी शिक्षा, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करना है।निकिता कहरा ने योजना का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निकिता की यह कहानी बताती है कि आर्थिक सहायता मिलने से श्रमिक परिवारों की बेटियों को अपनी शिक्षा जारी रखने और बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढऩे का अवसर मिल सकता है।