ध्रुव राठी का दावा, ‘मुझे किडनैप किया गया’, पासपोर्ट दिखाकर बोले- भारतीय हूं और हमेशा रहूंगा

Follow Us

गुरुग्राम। यूट्यूबर ध्रुव राठी ने हिरासत में लिए जाने पर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए एक वीडियो में कहा कि मुझे किडनैप किया गया था। इस दौरान उन्होंने पहली बार कैमरे के सामने अपना पासपोर्ट दिखाया। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया कि वो भारतीय हैं या जर्मन नागरिक।

यूट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार सुबह हिरासत में लिया गया था। करीब 20 घंटे बाद उन्हें रविवार को रिहा किया गया। रिहा होने के बाद यूट्यूबर ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में उसने कहा कि कहा कि जिन लोगों को लग रहा है कि वे विदेशी पासपोर्ट होल्डर हैं, इसलिए उनपर यह कार्रवाई हुई तो ऐसा नहीं है। राठी ने अपना पासपोर्ट दिखाया और कहा वो भारतीय नागरिक हैं, थे और रहेंगे। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में नहीं लिया था, उन्हें उनके घर से किडनैप किया गया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-टू कॉरिडोर का किया उद्घाटन, पहुंचे आईआईटी मद्रास

‘मां को धक्का देते हुए उनके बेड रूम में घुस आए’
राठी ने दावा किया कि उन्हें न तो उनके वकील से संपर्क करने दिया, न उनका मोबाइल उन्हें दिया गया था। वीडियो में ध्रुव राठी ने कहा कि मैं सो रहा था, इसी दौरान सादे कपड़े में कुछ लोगों ने घर का गेट खुलवाया। उनकी मां को धक्का देते हुए उनके बेड रूम में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने मेरा फोन छीन लिया और मुझे घसीटकर ले गए।

‘मुझे गिरफ्तार या डिटेन नहीं किया’
आरोप है कि उन लोगों ने चप्पल तक नहीं पहनने दी। उन्होंने कहा कि । मुझे किडनैप किया था। जो लोग मेरे घर में आए थे सभी सिविल ड्रेस में पुलिस के गुंडे थे। मैं अपने मां-पिता के साथ अपने घर में था। ये लोग मुझे उठाकर ले गए। आरोप है कि इन लोगों ने कुछ बोलने तक नहीं दिया। अपराधी की तरह घर से घसीटते हुए ले गए। घसीटने से मुझे चोट भी लगी है। ये लोग मुझे एक थाने से दूसरे थाने लेकर गए। करीब 20 घंटे तक इन लोगों ने मुझे बैठा कर रखा।

‘भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत’, विदेश मंत्रालय का दोटूक जवाब, मानवाधिकार संगठन की साख पर उठाए सवाल

यह था मामला
गुरुग्राम के सेक्टर-56 की केंद्रीय विहार सोसाइटी से यू-ट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार सुबह हिरासत में लिया गया था। सेक्टर-56 की केंद्रीय विहार सोसाइटी के बाहर देर रात से ही लगभग 50 पुलिसकर्मी इकट्ठा हो गए थे। शनिवार सुबह लगभग सवा 8 बजे पुलिस टीम ने फ्लैट में जाकर बेल बजाई तो ध्रुव की मां ने गेट खोला। तभी पुलिस टीम अंदर दाखिल हो गई।

सोफे पर ध्रुव पिता के साथ बैठे थे तो पुलिस ने ध्रुव को हिरासत में लिया। इसका विरोध ध्रुव के माता-पिता ने किया। वे जिद पर अड़ गए कि यहीं हाउस अरेस्ट रख सकते हो, साथ किसलिए लेकर जा रहे हो लेकिन कहासुनी के बावजूद पुलिस टीम ध्रुव को अपने साथ ले आई। यहां दिल्ली पुलिस व आईबी की टीम ने उससे पूछताछ की। इसके बाद ध्रुव को सेक्टर-39 अपराध शाखा कार्यालय में हिरासत में रखा गया।

विराट नगर में विराजीं मां दुर्गा,भव्य सजावट से जगमगा रहा दरबार