कुर्मी समाज की बैठक में बनी आयोजन की रूपरेखा, प्रतिमा और चौराहा निर्माण का प्रस्ताव

Follow Us

धूमधाम से मनाई जाएगी सरदार पटेल जयंती

कांकेर। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को भव्य रूप से मनाने की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कोरर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की बैठक हुई। अध्यक्ष सुनील कुमार पटेल के नेतृत्व में आयोजित बैठक में 31 अक्टूबर को कांकेर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में जयंती समारोह आयोजित करने की रूपरेखा बनाई गई।

राष्ट्रपति से सम्मानित एवं देहदानी संरक्षक सेवानिवृत्त शिक्षक जे.पी. पटेल ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक स्वावलंबन और सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया। राष्ट्रीय सलाहकार एवं मीडिया प्रभारी बी.पी. पटेल ने समाज को शिक्षा के साथ नशामुक्त भारत के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया।

अध्यक्ष सुनील कुमार पटेल ने कांकेर में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थापित करने और सरदार पटेल चौराहा निर्माण का प्रस्ताव रखा, जिसका उपस्थित सदस्यों ने समर्थन किया। बैठक में अन्याय के खिलाफ समाज के साथ खड़े होने और जरूरतमंदों की आर्थिक मदद करने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर बृजेश प्रताप पटेल, कन्हैया लाल वर्मा, जगदीश पटेल, रामरथी पटेल, बृजलाल पटेल, नागेंद्र पटेल सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।