मगरलोड में पेट्रोल पंप में आग लगाने की कोशिश, दो बाइक जलीं; CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Follow Us

धमतरी। मगरलोड के मेघा स्थित माता रानी फ्यूल्स पेट्रोल पंप में आधी रात आग लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक संदिग्ध पहले पेट्रोल पंप कर्मचारियों से गाली-गलौज करता नजर आ रहा है। इसके करीब दो घंटे बाद वह दोबारा पेट्रोल पंप पहुंचा और परिसर में खड़ी दो मोटरसाइकिलों में आग लगा दी।

आग लगाने के बाद संदिग्ध ने पेट्रोल पंप के नोजल में भी माचिस लगाने की कोशिश की। हालांकि, आग पेट्रोल-डीजल तक नहीं पहुंच सकी और बड़ा हादसा टल गया।बताया गया कि पास में रहने वाले एक व्यक्ति ने पेट्रोल पंप परिसर में आग लगी देखी और कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद कर्मचारियों ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया। घटना में परिसर में खड़ी दोनों मोटरसाइकिलें जल गईं।

पुलिस ने दर्ज की FIR
पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर मगरलोड थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और तलाश में जुटी है।समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से पेट्रोल और डीजल के नोजल तक आग नहीं पहुंच सकी, जिससे पेट्रोल पंप पर बड़ा हादसा होने से टल गया।